{"vars":{"id": "141324:5161"}}

देश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, इस राज्य में परमाणु ऊर्जा से बिजली का लगेगा प्लांट

स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक विशाल राज की अध्यक्षता राज्य में उत्पादन बढ़ाने के लिए बैठक हुई।
 

बिजली उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर प्रयास चल रहा है। इसी कड़ी में परमाणु बिजली उत्पादन प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 110 एकड़ जमीन भी तलाशी जा चुकी है। अब इस परियोजना पर कार्य शुरू होना है।

 

दरअसल यह प्रयास हुआ है देश के महत्वपूर्ण राज्य बिहार में। इस परियोजना के साथ ही राज्य में अन्य क्षेत्रों में भी बिजली उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा भविष्य में होने वाली जरूरतों को ध्यान में रख कर सौर ऊर्जा, पंप्ड स्टोरेज एवं परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है।

 

बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक विशाल राज की अध्यक्षता राज्य में उत्पादन बढ़ाने के लिए बैठक हुई। इस दौरान बिजली उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इसी बैठक में सामने आया कि बिजली उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए औरंगाबाद में 110 एकड़ जमीन की उपलब्धता तय हुई है। यहां पर परमाणु ऊर्जा आधारित बिजली प्लांट लगेगा। 

 

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के अनुसार बिहार में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इसको  पूरा करने के लिए अभी तक प्रचलन में चल रहे सौर ऊर्जा, पंप्ड स्टोरेज के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।