PM Kisan Yojana : 25वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने 62370 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी
PM Kisan Yojana : हरियाणा समेत देशभर के किसनों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त से पहले सरकार ने किसानों को एक बड़ा उपहार दिया है ।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी हुई थी वहीँ अगली क़िस्त से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार, 11 नवंबर को रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी।
उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की PM मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रबी सत्र 2026-27 (अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरक पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरें तय करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इसके साथ ही, मुद्रा योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड और नई दिल्ली में 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' विकसित करने के लिए 3,230 करोड़ रुपये की परियोजना को भी मंजूरी दी गई।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने पीएंडके उर्वरकों के लिए 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। PM Kisan Yojana
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा कि हालांकि, सरकार ने पर्याप्त उर्वरक सब्सिडी देकर किसानों के हितों की रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भू-राजनीतिक उथल-पुथल से किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। वैष्णव ने कहा कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की कीमत 50 किलोग्राम के प्रति बोरे पर 1,350 रुपये पर बरकरार रहेगी।PM Kisan Yojana