{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बुढ़ापा पेंशन के नियमों में हुआ बदलाव, अब 45 दिन में दो बार खाते में आएगा पैसा 

बुजुर्गों को सम्मान से जीवन जीने के लिए सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से दी जाती है। हर महीने आने वाली इस पेंशन में अब कुछ बदलाव किए गए हैँ।
 

BUHDAPA PENSION SCHEME: बुजुर्गों के सम्मान में देश के कई राज्यों में वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। इसको लेकर अलग-अलग नियम भी हैं।

यह राशि बुजुर्गों को सम्मान से जीवन जीने के लिए सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से दी जाती है। हर महीने आने वाली इस पेंशन में अब कुछ बदलाव किए गए हैँ।

 


बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन के लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने नई व्यवस्था कर दी है। क्योंकि पहले तीन माह की पेंशन एक साथ मिलती थी, लेकिन अब इसको 2 किस्तों में दिया जाएगा।

यानी 90 दिन में 1 की बजाय 2 बार पेंशन मिलेगी। पेंशन की दो किस्तों के बीच 45 दिन का अंतर रहेगा। 

 

यानी उत्तर प्रदेश में अब बुजुर्गों को पेंशन के लिए 90 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब पेंशन की किस्त के तहत लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में 1500 रुपये दिए जाएंगे।

इससे लाखों लोगों को लाभ होगा। बैंक खाते में पेंशन आने से बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी। यह सुविधा 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों की त्रैमासिक पेंशन के तहत की गई है।