{"vars":{"id": "141324:5161"}}

नीता अंबानी के घर में है 200 करोड़ का बाथरूम, भव्यता देख कर आप भी रह जाएंगे हैरान

अंबानी परिवार हमेशा चर्चाओं में रहता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं अंबानी परिवार के  आलीशान बाथरूम के बारे में। सोशल मीडिया में चर्चा है कि मुकेश और नीता अंबानी के घर का बाथरूम करीब 200 करोड़ रुपये का है।
 

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति आज के दिन व्यवसायी मुकेश अंबानी को जरूर जानता है। क्योंकि मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में अपना नाम रखते हैं। ऐसे में उनके जीवन से जुड़ी चीजों में लोगों की काफी रूचि रहती है। 

हर किसी को पता है कि मुंबई में अंबानी का सुपर लग्जरी 27 मंजिला घर है। इसका नाम है एंटीलिया। यहां दुनिया भर की अमीरी और वैभव का सामान है।

यही कारण है कि अंबानी परिवार हमेशा चर्चाओं में रहता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं अंबानी परिवार के  आलीशान बाथरूम के बारे में। सोशल मीडिया में चर्चा है कि मुकेश और नीता अंबानी के घर का बाथरूम करीब 200 करोड़ रुपये का है।

क्यों खास है यह बाथरूम


दरअसल मुंबई के जिस घर में अंबानी परिवार रहता है, यह अपने आप में सुख सुविधाओं का मेला है। कहा जाता है कि इस घर में जो बाथरूम बना, इस पर नीता अंबानी करोड़ों रुपये खर्चे हैं।

यह बाथरूम वातावरण अनुकूल है। इसकी दीवार पर एक बड़ा स्क्रीन भी लगा हुआ है। यानी जब यहां पर स्नान होता तो इससे प्राकृतिक दृश्यों का आनंद मिलता है। इसके अलावा कई ऐसी चीजें यहां पर हैं जो इसको 200 करोड़ का बाथरूम बनाती हैं।

कंप्यूटर से होता है नियंत्रित

नीता अंबानी का यह बेहद खास बाथरूम तकनीक से पूरी तरह से लैस है। क्योंकि इसको कंप्यूटर से नियंत्रित किया जाता है। इसमें शॉवर और तापमान का नियंत्रण शामिल है।

इसके अलावा यहां पर लगे नल से लेकर पत्थर तक सभी बहुत अधिक कीमती हैं। बाथ लेते समय भी यहां पर संगीत का आनंद लिया जा सकता है।