{"vars":{"id": "141324:5161"}}

नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, मिलेगा ट्रैफिक जाम और कंजेशन से छुटकारा

Neora Daniyawan Railway Line Project: नई रेलवे लाइन शुरू हो जाएगी, इससे मालगाड़ियों को बिना पटना पहुंचाए ही हावड़ा के लिए निकाला जा सकेगा। यह रूट नेओरा से जतदमरी - दनियावां -बिहारशरीफ - बरबीघा - शेखपुरा - किऊल को जोड़ेगा। 
 

BIHAR NEW RAILWAY LINE : इसके लिए रेलवे ने खास योजना बनाई है। इसके तहत बिहार में नेओरा जतदमरी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना को बिहार में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्योंकि इससे माल ढुलाई नेटवर्क तो मजबूत होगा ही, साथ ही भविष्य की योजनाओं के लिए भी खास रास्ता तैयार होगा। क्योंकि पूर्व मध्य रेलवे की इस बड़ी परियोजना के लिए स्वीकृति मिल गई है।

इस परियोजना के तहत दानापुर मंडल में 20 किलोमीटर लंबी नेओरा जतदमरी नई रेल लाइन बनाने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से हरी झंडी मिल गई है


 

इस रूट पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियों का परिचान होगा। इसके लिए सफल ट्रायल हो चुका है। इस रूट पर अब से मालगाड़ियाें को चलाया जा सकेगा।


इससे लाभ यह होगा कि इस रूट पर जाने वाली गाड़ियों को पटन जंक्शन पर जाने की जरूरत नहीं होगा। यानी मालगाड़ी बाईपास निकल सकेंगी।


परिणाम स्वरूप दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट पर गाड़ियों का लोड कम हो जाएगा। इससे यात्रियों के लिए नई ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ जाएगी।

 

पूर्व मध्य रेलवे की ओर दे दी गई जानकारी में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र का कहना है कि इस नए बाईपास रूट का असर रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने पर पड़ेगा।


क्योंकि इससे पटना शहर के साथ- साथ दानापुर पटना किऊल रेल मार्ग पर मालगाड़ियों को जाने से रोका जा सकता है। 

 

क्यों महत्वपूर्ण है रेल खंड

यह रेलखंड बेशक मालगाड़ियों के लिए खुला है, लेकिन इसका असर यात्री गाड़ियों पर भी पड़ेगा। क्योंकि फिलहाल इस रूट पर दानापुर-पटना-किऊल-झाझा सेक्शन पर बहुत अधिक दबाव रहता है।

इसके तहत 187 किलोमीटर लंबा रास्ता आता है। जब नई रेलवे लाइन शुरू हो जाएगी, इससे मालगाड़ियों को बिना पटना पहुंचाए ही हावड़ा के लिए निकाला जा सकेगा। यह रूट नेओरा से जतदमरी - दनियावां -बिहारशरीफ - बरबीघा - शेखपुरा - किऊल को जोड़ेगा। 


कुल 42 किलोमीटर लंबा रूट

बेशक अभी 20 किलोमीटर लंबे रूट पर गाड़ियां चलाने की तैयारी हो रही है, लेकिन यह पूरा रूट 42 किलोमीटर लंबा है। इसका पहला पहला चरण में 22.74 किलोमीटर का है इस पर ट्रेन चल रही हैं। अब इसके दूसरे चरण के 20 किलोमीटर लंबे ट्रेक को नेओरा जतदमरी को तैयार किया गया है। इसका सुरक्षा परीक्षण होने के बाद अब ट्रेन संचालन की मंजूरी  मिल चुकी है।