दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर तक दौड़ेगी नई नमो भारत ट्रैन, बनेगें 22 नए स्टेशन
New Bharat Train : हरियाणा राजस्थान के साथ साथ दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की अब दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर ( Namo bhrat train )का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
जहां पर इस प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले हिस्से में दिल्ली से बावल तक निर्माण किया जाएगा।
जबकि दूसरे चरण में बावल से अलवर तक नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर के प्लान के हिसाब से 22 स्टेशनों का निर्माण होगा।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर नमो भारत कॉरिडोर को मंजूर किया है। जहां यह नमो भारत ट्रेन दिल्ली के साथ हरियाणा व राजस्थान के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसे में हरियाणा व राजस्थान के शहरों में विकास के नए द्वार खोलने वाला प्रोजेक्ट है।
दिल्ली से अलवर तक 164 किलोमीटर लंबी
यह सुपरफास्ट नमो भारत कॉरिडोर की देश की राजधानी दिल्ली से अलवर तक ( Namo bhrat train ) 164 किलोमीटर लंबी है। नमो भारत कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद इस रुट पर नमो भारत ट्रेन मेट्रो से तीन गुना स्पीड से चलेगी।
इसके बाद राजस्थान से दिल्ली का सफर घंटों का नहीं, बल्कि मिनटों में हो जाएगा। इसके अलावा अलवर के माध्यम से राजस्थान के कई शहर हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, बावल और राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराना-अलवर से कनेक्ट हो जाएगा।