New Highway : 1600 करोड़ की लागत से बनेगा 23 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी
राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की कोटा शहर के डीसीएम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी करने हेतु 23 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। जिसको लेकर तकरीबन 1600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
1600 करोड़ होंगें खर्च
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा इस हाइवे के निर्माण हेतु तकरीबन 1600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 23 किलोमीटर लंबाई यह फोरलेन हाईवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ भामाशाह मंडी के मालवाहक ट्रकों का भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक सफर आसान बना देगा।
वहीं कोटा जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से भी रोड कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। नया हाईवे बनने के बाद कोटा शहर के व्यापारियों और आमजन का शहर से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक का सफर 40 मिनट से घटकर 23 मिनट का रह जाएगा।
इस प्रकार रहेगा रूट
नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि 23 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन हाईवे कोटा के डीसीएम रोड पर बॉम्बे योजना के पीछे से शुरू होकर मुख्य नहर के किनारे होते हुए श्रीराम नगर क्षेत्र से मोतीपुरा, प्रहलादपुरा, रामनगर, अभयपुरा के अलावा रानीपुरा, गांदीफली और भगवानपुरा की कृषि भूमि से होकर निकलेगा। उन्होंने कहा कि है फोरलेन हाईवे कोटा के डीसीएम से बालापुरा इंटरचेंज तक 23 किमी लंबा बनाया जाएगा।