{"vars":{"id": "141324:5161"}}

New Expressway : हरियाणा से यूपी के बीच में 4600 करोड़ रुपये से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इस गांव की जमीन बनी बाधा 

 

हरियाणा व यूपी के बीच में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा नए Greenfield Expressway की सौगात मिलेगी। यह एक्सप्रेस वे हरियाणा के फरीदाबाद से यूपी के जेवर एयरपोर्ट तक बनाया जाएगा। 32 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे नौ किलोमीटर यूपी व 23 किलोमीटर हरियाणा की जमीन से निकलेगा।

इस एक्सप्रेस वे में एक गांव की जमीन नहीं मिलने के कारण इसका काम अटका हुआ है। इसकी डेडलाइन करीब चार माह और आगे बढ़ गई है। सोतई गांव में करीब 900 मीटर जमीन पर कब्जा न मिलने की वजह से परियोजना पूरी करने में देरी हो रही है। अब सोतई गांव के किसानों की भूमि पर प्रशासन ने कब्जा लेकर पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है।

एयरपोर्ट के लिए सेक्टर-65 साहूपुरा से 32 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। नौ किलोमीटर उत्तर प्रदेश और 23 किलोमीटर हरियाणा की सीमा में पड़ता है। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा 4600 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह आठ किलोमीटर एलिवेटेड बनाया जा रहा है। एलिवेटेड के निर्माण कार्य में सोतई गांव के किसान सबसे बड़ी बाधा बने हुए थे। किसान 1300 मीटर लंबी दूरी पर कब्जा नहीं दे रहे थे। अब प्रशासन ने पुलिस की मदद से यहां पर कब्जा ले लिया है। इस भूमि पर एनएचएआइ ने पिलर बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम है अभी अधूरा  

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य होने से फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सोहना, गुरुग्राम, तावडू क्षेत्र के लोग नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश-विदेश की हवाई यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में सोतई, बहबलपुर, दयालपुर, फफूंडा, पन्हेँड़ा खुर्द की भूमि में एलिवेटेड बनाने का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सोतई की सीमा को छोड़ कर अन्य गांव की सीमा में पिलर बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। सोतई में किसानों द्वारा भूमि का कब्जा न दिए जाने से पिलर बनाने का काम लटक गया। पिलर के बाद ऊपर कैप बनाई जाएंगी और लिंटर डाला जाएगा।

एनएचएआइ परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को समय पर तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। जितने दिन निर्माण कार्य किसानों के कारण लटका रहा है उससे कुछ समय बढ़ सकता है।
सोतई में पिलर बनाए जा रहे हैं।