New City : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे 6 लाख आबादी के लिए बसेगा नया शहर
New City : दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे जनसंख्या के दबाव का प्रबंधन करने के लिए एक और नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर की क्षमता 6 लाख लोगों की होगी। इसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है और अब इसके आगे की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
यह शहर आने वाले समय में दिल्ली- एनसीआर में अवासीय जरूरतों के साथ-साथ औद्योगिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल एनसीआर में नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है।
यह शहर नोएडा पार्ट तीन के तहत बसाया जाएगा और इसकी लोकेशन खेकड़ा-बागपत के इलाके में होगी।
इस शहर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे बसाने की योजना है। इस परियोजना के लिए प्राधिकरण द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है।
जैसे ही सर्वे की रिपोर्ट आएगी, इस शहर के लिए विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को सरकार की स्वीकृति मिलने पर शहर को विकसित किया जाएगा।
जमीन अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू
इस शहर को विकसित करने के लिए बुलंदशहर जिला में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। क्योंकि यह नया शहर नोएडा पार्ट 2 के रूप तें विकसित होगा।
इस योजना के तहत नोएडा 2 व 3 विकसित होने से नोएडा का फैलाव काफी विस्तृत हो जाएगा। खेकड़ा और बागपत के पास औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जाना है।
3 जिलों के 80 से अधिक गांवों की जमीन चिन्हित
इस नए शहर के लिए फिलहाल योजना है कि इसको उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों के 80 गांवों की जमीन में बसाया जाना है।
यहां नया नोएडा बनेगा। साथ ही इस नए शहर को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद से जोड़कर विशेष निवेश क्षेत्र के रूप में पहचान दी गई है।
मास्टर प्लान 2041 में बसेगा ग्रेटर नोएडा फेज 2
इतना ही नहीं इस क्षेत्र के लिए सरकार की एक अन्य योजना नया ग्रेटर नोएडा बनाने की भी है। यह योजना मास्टर प्लान 2041 के तहत है और इसको सरकार द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है।
इसमें करीब 140 नए गांवों की जमीन ली जाएगी। क्योंकि अनुमान है कि 2041 तक ग्रेटर नोएडा में करीब 40 लाख तक जनसंख्या पहुंच जाएगी।