Namo Bharat Project : दिल्ली-हरियाणा नमो भारत रेल कारिडोर पर बड़ा अपडेट, 136 किमी रूट पर 17 स्टेशनों की लोकेशन तय
दिल्ली-हरियाणा के बीच में बनने वाले 136 किलोमीटर लंबे नए हाईस्पीड रेल कारिडोर के कदम आगे बढ़ गए है। दिल्ली से सोनीपत, पानीपत व करनाल तक जाने वाले दिल्ली-करनाल नमो भारत कारिडोर की जगह का चयन का काम शुरू कर दिया है। हालांकि 136 किलोमीटर लंबे इस नमो भारत कारिडोर में स्टेशन बनने की जगह को निर्धारित कर दिया है और इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन स्टेशनों पर ही नमो भारत ट्रेनों का ठहराव होगा।
दिल्ली-करनाल नमो भारत कारिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी कर ली गई है। मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच के माध्यम से पता लगाया गया कि एलिवेटेड ट्रैक (ऊंचे रेल पुल) और पिलर की नींव की संरचना तय करने में मदद मिलेगी। कारिडोर के निर्माण में मिट्टी की प्रकृति, उसकी मजबूती और भार सहने की क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा।
जमीन को खोदकर मिट्टे के नमूने लिए गए
नमो भारत कारिडोर को बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच के लिए दिल्ली से करनाल तक जमीन को खोदाई करके उसके मिट्टी के नमूने लिए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियर यह तय कर सकेंगे कि अलग-अलग स्थानों पर एलिवेटेड ट्रैक और पिलर की नींव किस प्रकार की बनाई जानी चाहिए। दिल्ली से करनाल तक प्रस्तावित यह हाईस्पीड रेल कारिडोर करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा और सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है।
नमो भारत कारिडोर पर दिल्ली से करनाल तक इन जगह पर बनेंगे स्टेशन
नमो भारत कारिडोर पर 136 किलोमीटर के दायरे में कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट के तहत इन स्टेशनों की जगह का निर्धारित कर दी गई है। इसमें दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और करनाल क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और नरेला में स्टेशन बनाए जाएंगे।
इसके बाद हरियाणा में सोनीपत, कुंडली, बहालगढ़ चौक, मुरथल, गन्नौर, बरही, केएमपी, पानीपत, समालखा, सिवाह, पानीपत सिटी, कोहांड, घरौंडा, करनाल आइएसबीटी, सेक्टर-7 और करनाल बाईपास पर स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।