{"vars":{"id": "141324:5161"}}

PM Kisan योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इन किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जिसके अगले महीने यानी अक्टूबर में जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

PM किसान सम्मान निधि योजना

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक उत्थान हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उन्हीं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें मिलती है। किसानों के पास यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेज दिया जाता है।

इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम व शर्तें लागू की गई है। संस्थागत भूमि मालिक, टैक्स देने वाले परिवार, सरकारी कर्मचारी (ग्रुप Dकर्मचारियों को छोड़कर) और 10 से ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त लोगों को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

e- KYC करवाना अनिवार्य

यदि आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और अब 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो तो आपको e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इस प्रकिया को पूरा नहीं करने पर आप इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप घर बैठे pmkisan.gov.in पर जाकर 'Farmers Corner' में 'eKYC' विकल्प के जरिए इसे मुफ्त में पूरा कर सकते हैं।

इसके अलावा, पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन (Face स्कैन) के जरिए या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक देकर भी e-KYC कराया जा सकता है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किस्त आने से पहले किसान वेबसाइट पर 'Know Your Status' विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके पात्रता की जांच कर सकते हैं। स्टेटस में e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार बैंक अकाउंट लिंकिंग के आगे 'Yes' लिखा होना जरूरी है।