{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Gold Silver Price: सोना- चांदी का ताजा भाव जारी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट गोल्ड ?

 

Gold Silver Price: सोने के भाव में आज गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन के बीच सोने- चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में पहले सोने की कीमतें अचानक गिरी फिर धीमी रफ्तार से इसके भाव में थोड़ी तेजी देखने को मिली।

लेकिन आज 12 सितंबर को फिर से देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत फिसली है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 2,700 रुपये और चांदी में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

जिसके बाद दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.54 लाख के आसपास ट्रेंड कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है।

प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का भाव 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

आज 12 सितंबर की सुबह चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 10,000 रुपये ​टूटी है। जिसके बाद आज चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है।