{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Jio का शानदार दिवाली धमाका! पहली बार रिचार्ज के साथ मिलेंगें फ्री कॉलिंग और एडवांस AI टूल्स

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio ने शानदार ऑफर पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई अन्य आकर्षक सुविधाएं भी दे रहा है। 
 
 

jio Rechage Plan : देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और हर ओर ऑफर की भरमार है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio ने शानदार ऑफर पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई अन्य आकर्षक सुविधाएं भी दे रहा है। 
 

Jio का यह शानदार प्लान है 749 रुपये का। इस प्लान में वैलिडिटी तो ग्राहकों को दी ही जा रही है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा 100 SMS की सुविधा और JioHotstar, JioAICloud, Google Gemini और Canva Pro Lite के ऑफर भी मिल रहा है। 
 

ऐसे में जो ग्राहक कॉलिंग और इंटरनेट के साथ मनोरंजन के लिए OTT का प्रयोग करते हैं और जिनको AI टूल्स की जरूरत रहती है, उनके लिए यह प्लान बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस प्लान में रिलायंस Jio 72 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है।

 

साथ इस वैलिडिटी अवधि के दौरान कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। जो प्रतिदिन 2GB के हिसाब से मिलेगा। वहीं 20GB डेटा भी अतिरिक्त भी मिलेगा। हालांकि अतिरिक्त डेटा में इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। इस दौरान सिर्फ 64Kbps की स्पीड पर ही इंटरनेट चलेगा। 


प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा

इसके अलावा इस पैक में प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान को JioAICloud की सदस्यता इसको खास बना रही है। क्योंकि इससे 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जा रहा है। यह सुविधा पहले महंगे और बड़े प्लान के साथ थी। इससे मोबाइल फोन या ई-मेल जैसा डेटा संरक्षित करने में मदद मिलेगी।