{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Goverment subsidy : देसी गाय पालन पर सरकार दे रही है 11 लाख की सब्सिड़ी, ऐसे करें आवेदन

किसान गायों का डेयरी कारोबार शुरू करेंगे, उनको 11 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसके लिए देसी गायों का पालन करना होगा। 
 

Cow Farming Subcidy : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने खास योजना शुरू की है। इसके तहत जो किसान गायों का डेयरी कारोबार शुरू करेंगे, उनको 11 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसके लिए देसी गायों का पालन करना होगा। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला स्तर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी या पशुपालन विभाग से संपर्क करना होगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर आवेदन करने से इस योजना का लाभ मिल जाता है। साथ ही गायों को रखने के लिए जरूरी संसाधन जैसे शेड और  चारा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।

 

क्योंकि देश में दूध की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में इस कारोबार से अच्छी कमाई भी होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार देसी गायों की डेयरी को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दे रही है। नंद बाबा मिशन के तहत सरकार 11 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी।

 

10 गायों की डेयरी 11 लाख की सब्सिडी
इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार डेयरी फार्म के लिए 10 गायों का पालन करना होगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। इससे लोग डेयरी फार्म से जुड़ कर अपनी गाय बढ़ा सकते हैं। 10 देसी गायों की डेयरी शुरू करने पर 11 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।


देसी गायों का चयन जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि देसी गायों का चयन किया जाए। इसमें साहीवाल और रेड सिंधी नस्लें भी शामिल हो सकती है, जो अधिक दूध देने के लिए प्रसिद्ध हैं। साथ ही सरकार द्वारा गायों की नस्ल सुधार और बेहतर रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। 

 

अपनाएं खास तकनीक, हो जाएंगे मालामाल

इसी योजना के साथ-साथ सरकार आधुनिक तकनीक से भी डेयरी संचालकों को अधिक आय के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सेक्स्ड सीमन तकनीक को अपना कर गायों की संख्या बढ़ा सकते हैं। क्योंकि इस तकनीक के प्रयोग से संभावना रहती है कि गायों से मादा बछिया ही पैदा हों।