Today Gold silver price : सोने की कीमतों में गिरावट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी
Today Gold silver price : सोने चांदी के रेटों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानि 22 अक्तूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर सर्राफा बाजार में शुरुआती कीमतों में गिरावट नजर आई। वहीं, चांदी की कीमतें भी अलग-अलग बाजारों में रेट ऊपर-नीचे देखे गए।
आज 22 अक्टूबर को बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, MCX पर सोने का वायदा भाव 478 रुपये यानी करीब 0.33 प्रतिशत गिरकर 1,46,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,46,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,129.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सभी करों सहित 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
कैरेट के हिसाब से आज का सोने का भाव
आज 24 कैरेट सोने का भाव : 1,46,230 रुपए प्रति 10 ग्राम
आज 22 कैरेट सोने का भाव : 1,34,050 रुपए प्रति 10 ग्राम
आज 18 कैरेट सोने का भाव : 1,09,710 रुपए प्रति 10 ग्राम
नोट : ये खुदरा दरें गुडरिटर्न्स के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं।
दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल समेत बड़े शहरों की बात करें तो आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,230 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,080 रुपए प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,080 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,47,170 रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया। ऑल इंडिया बुलियन (AIB) संदर्भ दर के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,141 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,697 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया। इसी संदर्भ में चांदी की कीमत 2,11,462 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
सोना खरीद रहे हैं तो इस बात का खें ध्यान
सोने के बाजार भाव और ज्वेलरी की अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय सोने की मूल कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और लागू GST का भुगतान भी करना पड़ सकता है। आम तौर पर 3 प्रतिशत GST अलग से जोड़ा जाता है। इसलिए शहर के हिसाब से कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। खरीदारी से पहले हॉलमार्क, कैरेट, वजन और बिल में दर्ज दर की जांच करें।