{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Fan Cleaning tips: दिवाली पर ऐसे चमकाएं घर के पंखे, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ

Fan Cleaning tips: हवा में उड़ रही धूल धीरे-धीरे पंखों के ब्लेड पर जमती रहती है। इससे पंखे के ब्लेड काफी गंदे हो जाते हैं। इनको साफ करना जरूरी होता है। 
 

Diwali Home Fan Cleaning tips: दिवाली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में हर कोई घर में सफाई कर रहा है। इस दौरान सबसे मुश्किल काम हाेता है।

घर के पंखों को साफ करना। क्योंकि पंखे ऊंचाई पर होते हैं, ऐसे में उनको साफ करना मेहनत और जोखिम भरा होता है। आईए आपको पंखें आसानी से साफ करने का तरीका समझाते हैं।


 

हवा में उड़ रही धूल धीरे-धीरे पंखों के ब्लेड पर जमती रहती है। इससे पंखे के ब्लेड काफी गंदे हो जाते हैं। इनको साफ करना जरूरी होता है। क्योंकि यह धूल साफ नहीं होने पर जब भी पंखा चलाते हैं, कमरे में उड़ने लगती है। इसलिए पंखों की गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी होता है।

 

जैसे ही छत में लगे पंखों को साफ करने का ख्याल आता है, यह काफी मेहनत भरा और डरावना काम लगता है। इस विधि से पंखों व इसके ब्लेड पर लगी धूल और गंदगी को हटाना आसान है।


इसके लिए घर के पुराना तकिए के कवर का प्रयोग किया जा सकता है। इससे आसानी से तो पंखे साफ होंगे ही, साथ ही इनसे निकली धूल को भी आसानी से बाहर फेंका जा सकता है।


 

जमी हुई गंदगी को हटाने के लिए के लिए सबसे पहले धूल को हटा लें। जब धूल अच्छी प्रकार से हट जाए तो घर पर बने क्लीनर का छिड़काव अच्छी प्रकार से ब्लेड पर कर लें।

इस दौरान ध्यान रखें कि यह तरल क्लीनर पंखे की मोटर तक नहीं पहुंचे। क्योंकि यह वायरिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। 

 

स्प्रे करने के बाद कपड़े से सफाई करें और ब्लेड्स को अच्छी प्रकार से सूखा लें। इसके बाद पता चलेगा कि क्या ब्लेड्स पर कोई निशान तो नहीं बने हैं।


यदि निशान दिखें तो इसका मतलब है कि ब्लेड सही प्रकार से साफ नहीं हुए हैं। दोबारा से क्लीनर का स्प्रे कर फिर से सफाई कर लें। 

 

सफाई के बाद जांच लें पंखा

अच्छी प्रकार से पंखे की सफाई के बाद एक बार इसको चल कर देख लें कि चलने पर यह हिल तो नहीं रहा है।


यदि हिल रहा है या कोई आवाज कर रहा है तो स्पीड कम कर दें। यदि इसके बाद भी पंखा हिलता है तो देखें की ब्लेड ढीले तो नहीं है। या कोई आवाज आ रही है तो मैकेनिक को दिखा लें।