Diwali DA Hike : दिवाली पर दो राज्यों के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने महंगाई भत्ते में की बंफर बढ़ोतरी, हर महीने की सैलरी में होगा भारी इजाफा
DA HIKE Update : दिवाली के मौके पर हर कोई अपनी आमदनी में वृद्धि की सोचता है। ऐसे में कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों को भी वहां की सरकारों ने दिवाली का तोहफा दिया है। दोनों राज्याें की सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली डीए में वृद्धि की है। हालांकि इससे पहले कई राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए में वृद्धि की सौगात मिल चुकी है।
कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी और दिवाली के मौके पर सरकार ने डीए में वृद्धि कर बड़ी सौगात दी है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत डीए और डीआर बढ़ा गया है, वहीं कई राज्यों में 5 प्रतिशत डीए वृद्धि हुई है। वहीं कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के डीए में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
इसको लेकर सरकार ने 5 नवंबर को ही फैसल लिया है। बढ़े हुए डीए के साथ कर्नाटक सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 18 प्रतिशत हो गया है। साथ ही 1 जुलाई से यह लाभ शुरू हो रहा है, ऐसे में दिवाली के मौके पर ऐरियर की राशि भी मिल जाएगी।
वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब अरुणाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डीए और डीआर 63 प्रतिशत हो गया है। यहां भी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एम पेमा खांडू द्वारा स्वयं सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट की गई है।
केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया है डीए
हालांकि केंद्र सरकार ने जुलाई से दिसंबर वाले अर्धवर्ष में डीए और डीआर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है, लेकिन यदि पूरे साल की बात की जाए तो डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। क्योंकि एक साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ता है। जनवरी वाले अर्ध वर्ष में महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया गया था, वहीं अब जुलाई के अर्ध वर्ष में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।