दिवाली धमाका : एयरटेल ने लांच किए यह शानदार प्लान, अब नहीं लगेगा इंटरनेट का चार्ज
Airtel New Recharge Plan : देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने शानदार प्लान लांच किए हैं। दिवाली से पहले कंपनी ने 3 ऐसे नए वॉयस-ओनली प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जो उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएंगे।
सबसे बड़ी बात यह है कि भारती एयरटेल ने यह नए ऑफर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की 21 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले लॉन्च किए हैं।
इस प्लान में उपभोक्ताओं को 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज ऑफर किए जा रहे हैं। इन तीनों प्लान में उपभोक्ताओं को सिर्फ वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इससे उपभोक्ता अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 300 एसएमएस का लाभ ले पाएंगे।
किस प्लान में क्या
अलग-अलग प्लान की बात करें तो 185 रुपये के प्लान में उपभोक्ताओं को 28 दिन की वैलिडिटी मिलने वाली है। वहीं 203 रुपये के प्लान में वैलिडिटी को बढ़ा कर 30 दिन का कर दिया है। इसके बाद 206 रुपये के प्लान में वैलेडिटी कैलेंडर के महीने के हिसाब दी जाएगी।
ट्राई ने दिए हैं निर्देश
गौरतलब है कि काफी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो सिर्फ वायर कॉलिंग के लिए फोन का प्रयोग करते हैं। इसके बावजूद अब तक कंपनियों की ओर से नेट पैक के साथ प्लान तैयार किए जा रहे थे। इससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में अब ट्राई ने इसको लेकर निर्देश दिए थे।
पहली कंपनी बनी एयरटल
बेशक यह निर्देश ट्राई द्वारा सभी कंपनियों के लिए हैं, लेकिन इस प्लान को लांच करने वाली एयरटेल देश की पहली कंपनी बन गई है। इसमें उपभोक्ताओं को सिर्फ वायर कॉलिंग के लिए रिचार्ज करवाना होगा। अब अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी ऐसे प्लान लांच करने होंगे। इसको लेकर ट्राई द्वारा सितंबर में निर्देश दिए गए थे।