{"vars":{"id": "141324:5161"}}

दिल्ली में बिजली बिल से मुक्ति की तैयारी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PM SURYAGAHR YOJANA : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को लाभ मिल रहा है। साथ ही इससे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है।

 

PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब दिल्ली में लोगों को भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्ति मिलने वाली है। इसको लेकर स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

क्योंकि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को लाभ मिल रहा है। साथ ही इससे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भी इस योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए खास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत दिल्ली में 3 किलोवाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र सरकार द्वारा पूरी तरह से फ्री लगाए जाएंगे। 


ऐसे में दिल्ली के लोगों को अब बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगा। यानी 3 किलोवाट तक के खर्च वाले घरों में अब सरकार द्वारा फ्री में सोलन पैनल की सुविधा दी जाएगी। 


सरकार देगी 1.56 लाख रुपये तक का अनुदान


हालांकि सरकार ने 3 किलोवाट वाले संयंत्र पूरी तरह से फ्री लगाने का फैसला लिया है, इसके अलावा यदि कोई उपभोक्ता इससे अधिक क्षमता वाला सोलर पैनल लगवाता है तो, उसको सरकार की ओर से 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। क्योंकि अभी तक राज्य में एक लाख से अधिक लोग पंजीकरण करवा चुके हैँ।