{"vars":{"id": "141324:5161"}}

क्रिकेटर रिंकू सिंह- प्रिया सरोज की शादी के कार्ड की मिली पहली झलक, जानें क्या-क्या होगा खास

शादी में 1 महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसके तहत वर एवं वधु यानी र‍िंकू सिंह और सांसद प्र‍िया सरोज भी शादी के लिए खरीदारी कर रही हैं। 
 

Indian क्रिकेट टीम के तेजतर्रार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की आधिकारिक डेट अब सामने आ चुकी है। यह शादी अपने आप में खास होने वाली है। इस खास शादी के लिए छवाए गए खास शादी कार्ड की पहली झलक सामने आई है। गौरतलब है कि र‍िंकू स‍िंह और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्र‍िया सरोज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों 4 द‍िसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

 

क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर युवा सांसद प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। यह सीट उत्तर प्रदेश के जौनपुर और वाराणसी ज‍िलों में आती है। वे 4 द‍िसंबर को रिंकू सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इससे पहले उनकी शादी का कार्ड सामने आ चुका है। 

 

इसके लिए दोनों परिवारों ने खास लम्हों के लिए खास तैयारी की है। यह शादी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में होने जा रही है। हालांकि शादी के बाद दुल्हन की व‍िदाई 5 द‍िसंबर को होगी। शादी  से पहले उनके सभी रिवाज पैतृक आवास पर ही होंगे। यहीं से परिवार शादी में शामिल होगा।
 

यानी पैतृक गांव से लेकर होटल तक परिवार व रिश्तेदारों की मौजूदगी रहने वाली है। चूंकि यह शादी बहुत ही वीआईपी होने वाली है, ऐसे में क्रिकेट जगत से लेकर राजनीतिक जगत के लोग इस शादी में मेहमान होने जा रहे हैं। इसके अलावा कई फ‍िल्‍म सितारे भी शादी में आमंत्रित किए गए हैं। 

इसके लिए परिवारों द्वारा मेहमानों को ऑनलाइन व ऑफलाइन न‍िमंत्रण भेजे जा रहे हैं। क्योंकि अब शादी में 1 महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसके तहत वर एवं वधु यानी र‍िंकू सिंह और सांसद प्र‍िया सरोज भी शादी के लिए खरीदारी कर रही हैं। 
 

इस शादी में भारतीय सिनेमा के किंग खान यानी शाहरुख खान भी खासतौर पर पहुंच रहे हैं। क्योंकि शाहरुख खान केकेआर के मालिक हैं। ऐसे में शादी काफी भव्य होने जा रही है। इसके लिए गांव और क्षेत्र के 1500 पर‍िवारों को व‍िशेष न‍िमंत्रण पहले द‍िया गया है।