दिल्ली और यूपी- बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 4.5 घंटे में पूरा होगा 12 घंटे का सफर
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देश का पहला हाईस्पीड रेल कॉरिडोर है। इस रेल कॉरिडोर का निमार्ण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच अब देश के अगले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णण ने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
दिल्ली- यूपी और बिहार के बीच चलेगी हाईस्पीट ट्रेन
रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई- अहमदाबाद कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद देश का अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली को आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना को जोड़ेगा। करीब 1,170 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली, यूपी और बिहार के कई बड़े शहरों में कनेक्विटी बेहतर होगी।
इन शहरों को मिलेगा फायदा
रेल मंत्री ने बताया कि राजधानी दिल्ली को यूपी और बिहार से जोड़ने वाला ये पहला हाईस्पीड रेल कॉरिडोर होगा। प्रस्तावित रूट दिल्ली से शुरू होगा और यूपी के कई बड़े शहरों से होते हुए बिहार के पटना तक जाएगा। इसके बनने से यहां के लोगों को काफी फायदा मिलेगा और सफर बेहद आसान होने वाला है।
ये होगा रूट, दिल्ली से 4.5 घंटे में पहुंचेंगे पटना
ये रेल कॉरिडोर दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी से होते हुए बिहार की राजधानी पटना तक जाएगा। बुलेट ट्रेन से दिल्ली और आगरा के बीच दूरी काफी कम हो जाएंगी। वहीं दिल्ली से यूपी के कई अन्य शहरों और बिहार के पटना का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा।
इस कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्ली और आगरा के बीच करीब 200 किमी दूरी लगभग 58 मिनट, दिल्ली से कानपुर की दूरी 1 घंटा 50 मिनट, दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 2 घंटे और दिल्ली से प्रयागराज की दूरी 3 घंटे में तय होगी।
वहीं दिल्ली से बिहार के पटना पहुंचने में में सिर्फ 4.5 घंटे में लगेंगे। दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1,170 किलोमीटर है। अभी दिल्ली से पटना पहुंचने में लगभग 12 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन इस कॉरिडोर के बनने के बाद महज 4.5 घंटे में ये लंबा सफर तय होगा।