{"vars":{"id": "141324:5161"}}

BSNL का 51 रुपये वाला प्लान रहेगा जारी, बढ़ी अवधि, अनलिमिटेड कॉलिंग संग मिलेंगें ये फायदे 

BSNL का यह प्लान काफी लोकप्रिय है। क्योंकि एक तो यह सस्ता है, दूसरा इसके साथ जुड़ने वाले उपभोक्ताओं कोअनलिमिटेड कॉलिंग के साथ  डेटा, SMS की सुविधा दी जा रही है।
 

BSNL Recharge Plan : देश की सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते और बेहतरीन प्लान के लिए हमेशा आगे रहती है।

अब BSNL द्वारा 51 रुपये वाला प्लान चलाया जा रहा है। इसको बढ़ाते हुए अब 31 अक्टूबर तक कर दिया है। यानी इस महीने के अंत तक ग्राहक इस प्लान से जुड़ सकते हैं। 


 

BSNL का यह प्लान काफी लोकप्रिय है। क्योंकि एक तो यह सस्ता है, दूसरा इसके साथ जुड़ने वाले उपभोक्ताओं कोअनलिमिटेड कॉलिंग के साथ  डेटा, SMS की सुविधा दी जा रही है।


51 रुपये में BSNL द्वारा फ्री में नया सिम कार्ड दिया जा रहा है। अब इस ऑफर को 31 अक्टूबर के लिए बढ़ा दिया है। इसको लेकर BSNL द्वारा X हैंडल पर जानकारी दी गई है।

 

28 दिन की वैलिडिटी

BSNL के इस 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कई ऑफर हैं। हालांकि यह प्लान नए यूजर्स के लिए है, लेकिन दूसरी कंपनी से सिफ पोर्ट करवाने में भी इसका लाभ मिलता है।


इसके तहत 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। 


लगातार बढ़ रहा है समय
हालांकि यह 51 रुपये वाला ऑफर स्वतंत्रता दिवस पर 15 के उपलक्ष्य में जारी किया गया था, लेकिन इसको लगातार बढाया जा रहा है।


हालांकि फ्रीडम ऑफर के तहत 1 रुपये में सिम देने के साथ 24 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। अब इसके बाद यह प्लान काफी चर्चित है।


ऐसे में नए ग्राहक इस प्लान के साथ BSNL से जुड़ सकते हैं। इसमें कम खर्च में अधिक लाभ मिल रहे हैं। इसके बाद इस कनेक्शन को जारी रखने के लिए BSNL के चल रहे प्लान ही लेने होते हैं।