Agniveers tenure extended : अग्निवीरों की नहीं होगी छुट्टी, बढ़ा कार्यकाल, सरकार ने दीवाली पर लिया बड़ा फैसला
अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा हो रहा है और ऐसे में सेना ने यह फैसला लिया है। इसको लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा है कि अग्निवीरों को अब मिलेगा 2 साल एक्सटेंशन मिलेगा।
Agniveers tenure extended: अग्निपथ योजना के तहत सेना में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि अब सरकार ने फैसला लिया कि अग्निवीरों की सेना से छुट्टी नहीं होगी।
गौरतलब है कि अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा हो रहा है और ऐसे में सेना ने यह फैसला लिया है। इसको लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा है कि अग्निवीरों को अब मिलेगा 2 साल एक्सटेंशन मिलेगा।
इस योजना के तहत अब 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 2 साल का विस्तार दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी अग्निवीरों को सेना में रहने का मौका दिया जाएगा।
सरकार ने दीवाली पर लिया बड़ा फैसला
क्योंकि अग्निवीरों के मूल्यांकन और इच्छा के आधार पर सेवा भी नियमित की जा सकती हैं।
इसको लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। क्योंकि इसी महीने अग्निवीरों के पहले बैच की निर्धारित चार साल की सेवा समाप्त हो रही हैं।
केंद्र सरकार ने यह फैसला अग्निवीरों को लेकर सेना के कमांडरों से मिले फीडबैक और उनके जमीनी प्रदर्शन के आधार पर लिया है।
हालांकि पहले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना से बाहर किया जाना था, लेकिन अब इनको 2 साल का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
नियमित भर्ती में शामिल हो सकेंगे अग्निवीर
इसको लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने साफ किया कि 2 साल के अतिरिक्त समय के बाद भी अग्निपथ योजना के तहत सेना में गए युवाओं को नियमित सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि यह मौका सेना में उनके प्रदर्शन और उनकी इच्छा के आधार पर लिया जाएगा।
वेतन में भी होगी वृद्धि
अग्निवीरों के सेवा नियमों में किए गए बदलावों को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बताया कि अतिरिक्त कार्यकाल के दौरान अग्निवीरों को पहले साल 43,500 रुपये और दूसरे साल 47,500 रुपये वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 से 30 प्रतिशत अग्निवीरों को परिचालन क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पहले इस योजना के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवाएं नियमित रखने का प्रावधान था।
बचे हुए 75 प्रतिशत की सेवाओं को अब 2 साल का विस्तार दिया जा रहा है।