{"vars":{"id": "141324:5161"}}

दिल्ली में 137 करोड़ से बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, 3 कोच वाली ट्रेन चलाने की योजना

 

राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत नया कॉरिडोर बनाते हुए यहां पर 3 कोच वाली मेट्रो चलाई जाएगी। इससे दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पुष्प विहार के साथ साकेत से जुड़ने वाले क्षेत्रों में सुविधा बढ़ेगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग को इस सेवा से लाभ मिलेगा।  

इसके तहत दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से साकेत जी ब्लॉक तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत गोल्डन लाइन का 8.385 किलोमीटर लंबा हिस्सा बनाया जाएगा। इस लाइन पर 8  मेट्रो स्टेशन बनेंगे। 

यहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन
इस परियोजना के तहत विशेष कॉरिडोर में 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। यह सभी मेट्रो स्टेशन ऐलिवेटेड होंगे। यह मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुष्प विहार और साकेत जी ब्लॉक में बनाए जाने हैं।

22 महीने में बनेंगे 7 मेट्रो स्टेशन
इस परियोजना को लेकर काम काफी तेजी से किया जा रहा है। क्योंकि यहां बनने वाले 8 मेट्रो स्टेशन में सात एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का निर्माण करने के लिए 22 महीने का समय निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के लिए 137.92 करोड़ रुपये का कार्य आवंटित कर दिया है। इसमें लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन का काम शामिल नहीं है। इसके लिए अलग से काम अलाट किया जाएगा।

1 साल पहले शुरू हुई परियोजना
यह परियोजना एक साल पहले यानी दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। ऐसे में अब कॉरिडोर को जोड़ने के लिए मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए भी काम अलाट कर दिया गया है। 2029 के जून महीने तक यह काम पूरा करने के लिए योजना बनाई गई है। 

इंटरचेंज की सुविधा भी एयरपोर्ट के मिलेगी सुविधा
यह कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां से दूसरी मेट्रो लाइन के लिए भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके तहत लाजपत नगर से 
पिंक, वायलेट और गोल्डन लाइन को जोड़ा जाना है। वहीं चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन से मजेंटा और गोल्डन लाइन का इंटरचेंज होगा। इसके अलावा साकेत जी ब्लॉक से एयरोसिटी-तुगलकाबाद लाइन का इंटरचेंज मिल जाएगा।