{"vars":{"id": "141324:5161"}}

क्या आपका रूमाल भी बन गया है बैक्टीरिया का घर, जान लें यह सच्चाई

 

रूमाल दैनिक जीवन में काम आने वाली बहुत ही सामान्य चीज है। हर कोई रूमाल का प्रयोग करता है, लेकिन रूमाल की स्वच्छता को लेकर कई लोग गंभीर नहीं होते। कई बार रूमाल दिखता तो साफ है, लेकिन इसमें बैक्टीरिया का डेरा हो जाता है। इसको लेकर हाल ही में की गई एक जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है।

दैनिक जीवन में हर किसी को रूमाल की जरूरत पड़ती है। पसीना पोंछने से लेकर छींकने के दौरान सबसे पहले रूमाल की याद आती है। अधिकतर लोग अपनी जेब या बैग में रखते हैं। यह छोटा सा सूती कपड़ा बहुत काम का है। ऐसे में इसकी सफाई का ध्यान रखना भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि कई लोग दिन में 2-2 बार नहाते हैं, लेकिन रूमाल की स्वच्छता पर ध्यान नहीं देते।


कई बार रूमाल दिखने में काफी साफ होता है, लेकिन में कई प्रकार की गंदगी और सूक्ष्मजीव घर बना चुके होते हैं। इससे यह प्रश्न उठता है कि रूमाल का प्रयोग कितने दिन का समय तक करना चाहिए। इसका जवाब है प्रतिदिन। यानी आप हर दिन नए रूमाल का प्रयोग होना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि जुकाम की स्थिति है तो रूमाल का प्रयोग एक बार ही करना चाहिए। 

जापान में हुई स्टडी

इसको लेकर जापान में स्कूली विद्यार्थियों के रूमाल पर स्टड़ी की गई है। इन रूमालां में खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस  पाए गए हैं। हालांकि इस स्टडी में सिर्फ स्कूली बच्चों को शामिल किया गया है, ऐसे में संभावना रहती है कि बड़ी उम्र के लोगों में ऐसी स्थिति नहीं हो। लेकिन रूमाल की सफाई बहुत ही जरूरी है।

प्रयोग करने के बाद क्या करें

अक्सर सामान्य तरीका है कि रूमाल को प्रयोग करके लोग जेब में रख लेते हैं। इसमें भी सावधानी की जरूरत है। क्योंकि गीला या प्रयोग किया हुआ रूमाल जीवाणु पैदा कर सकता है। साथ ही जब इस रूमाल को निकाल कर नया रूमाल जेब में आता है तो इस पर भी सूक्ष्मजीव आ जाते हैं।