{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana news : आज सरकारी अस्पतालों में अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का उद्घाटन करेंगे सीएम सैनी 

 

Haryana news : प्रदेशभर के अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर का उद्घाटन करेंगे। नागरिक अस्पताल में बनी अमृत फार्मेसी व वीटा बार भी जनता के लिए शुरू हो जाएंगे। फिलहाल अमृत फार्मेसी बनकर तैयार है जबकि वीटा पार्लर का काम चला हुआ है। 

इसके अलावा अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर में गोहाना रोड की तरफ से आवागमन को लेकर कच्चा रास्ता था, जिस पर ब्लाक लगवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डा. मनीष बंसल ने अमृत फार्मेसी संचालकों को बड़े-बड़े बोर्ड और दवाइयों की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।

कई बार अस्पताल के अंदर कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। वहीं अस्पताल में जनऔषधी केंद्र भी है लेकिन यहां ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां नहीं मिलती। यहां पर जैनेरिक दवाइयां मिलती हैं जो काफी सस्ती तो होती हैं लेकिन ब्रांडेड कंपनी की नही होती हैं। 

ऐसे में कई बार मरीज अच्छी कंपनी की दवाई लेना चाहता है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अमृत फार्मेसी में हर कंपनियों की दवाइयां मिलेंगे। वैसे यह बाजार से भी सस्ती होंगी।

वीटा पार्लर में मिलेंगे सभी वीटा उत्पाद
नागरिक अस्पताल में बनाए गए वीटा पार्लर पर वीटा के सभी प्रकार के दूध, मिठाई, लस्सी, दही, घी, आइसक्रीम से लेकर हर प्रकार के वीटा के उत्पाद मिलेंगे। कई बार किसी मरीज के स्वजन काफी दूर होते हैं तो वह यहां पर आकर अपनी भूख मिटा सकेंगे। इसके अलावा इस पार्लर बार पर पौष्टिक उत्पाद मिलेंगे।

जींद सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि एक नवंबर को सीएम द्वारा अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर का उद्घाटन किया जाना है। अमृत फार्मेसी में मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं मिलेंगी। यहां मिलने वाली ब्रांडेड दवाएं भी बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।