{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बड़े शहरों के रेस्टोरेंट में खाने को मिलेगा काला नमक

 

UP kala namak : सोचिए आप किसी बड़े शहर के रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठे हैं और मैन्यू में नजर मारते हुए आपके सामने चावल की श्रेणी में काला नमक दिख जाए तो हैरान नहीं हों। क्योंकि यह नमक नहीं, चावल की एक खास वैरायटी है। अब काला नमक चाव को खास पहचान मिलने जा रही है। इसके तहत ही इसको रेस्टोरेंट के मैन्यू में शामिल किया जाएगा।

दरअसल काला नमक चावल उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है।  मुख्य रूप से इसका उत्पादन उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में होता है, लेकिन साथ लगते कई क्षेत्राें में भी इसकी उपज होती है। उत्तर प्रदेश के इस चावल को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। इसके लिए पहल की है अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र यानी इरी ने।

दरअसल उत्तर प्रदेश के इस चावल को एक जिला एक उत्पाद के रूप में चुना गया है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र द्वारा खास पहल शुरू करते हुए काला नमक चावल को नई पहचान दिलवाने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला के अधिकारियों के साथ वार्ता भी की गई है।

क्यों विशेष है काला नमक चावल
दरअसल काला नमक चावल को स्थानीय लोग बुद्धा राइस और काला मोती के नाम से भी जानते हैं। बासमती की तरह ही यह चावल भी अपनी खास खुशबू रखता है। यह चावल पोषण से भरपूर होता है। 
ऐसा माना जाता है यह चावल महात्मा बुद्ध के काल से चला आ रहा है। इतना ही नहीं यह भी मान्यता है कि जब महात्मा बुद्ध कपिलवस्तु लौटे तो उन्होंने  इसके बीज स्थानीय किसानों को बांटे थे। ऐसे में इसकको लोग भगवान बुद्ध का प्रसाद भी मानते हैं। 

वहीं पोषण की बात करें तो इस चावल में 16.97% जिंक  होता है। इसके अलावा 4.5 mg आयरन और 10.6 प्रतिशत पाया जाता है। इसके अलावा भी कई पोषक तत्व इस काला नमक चावल में होते हैं। इसकी पचने की क्षमता बहुत अच्छी है। जहां अन्य चावल को वजन बढ़ने में सहायक माना जाता है, वहीं काला नमक चावल वजन नियंत्रण के साथ-साथ मधुमेह में भी फायदेमंद रहता है।

अब इस चावल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाने के लिए इरी के वैज्ञानिकों ने तय किया है कि इस चावल ने बने व्यंजन होटलों में परोसे जाने के को लेकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क किया जाएगा। यहां लोगों को जानकारी दी जाएगी कि इस चावल की विशेषताएं क्या हैं। इसके साथ-साथ रेस्टोरेंट संचालकों को गुणवत्तायुक्त चावल उपलब्ध करवाया जाएगा।