पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं जान लें ये बात, देखें हरियाणा समेत देशभर में चाँद निकलने का समय
Karwa Chauth 2026: करवा चौथी तैयारी देश भर में जोरों से चल रही हैं। इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। करवा व्रत बहुत गहरी मान्यताओं से जुड़ा है। ऐसे में जो महिलाएं पहली बार करवा व्रत रख रही हैं, उनको पूरी पूजन विधि और व्रत के नियम जान लेने चाहिंए। क्योंकि इस साल शुक्र के बाल्यत्व के कारण व्रत का उद्यापन, मोख नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इस साल व्रत का उद्यापन नहीं होगा। महिलाएं 12 या 16 साल व्रत करने के बाद उद्यान करती हैं। कुछ महिलाएं ताउम्र व्रत करती हैं।
दरअसल करवा चौथ का व्रत यूं तो सुहागिन महिलाओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है, लेकिन हर किसी के लिए यह पर्व विशेष होता है। महिलाएं करवा चौथ पर अपने पति की दीर्घायु के साथ वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की मनोकामना करते हुए निर्जल उपवास करती हैं। इस व्रत में रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है।
इस बार क्या है शुभ मुहूर्त
जींद के प्रसिद्ध विद्धान देवीदयाल शास्त्री के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। इस लिहाज से व्रत 28 अक्टूबर को रात 1.07 बजे आरंभ होा। वहीं इसका योग 29 अक्टूबर रात 10.11 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस बार करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाना चाहिए। शाम 5.38 बजे से 7.05 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।
सुबह सरगी से करें शुरूआत
इस मौके पर महिलाएं सुबह सरगी के साथ व्रत की शुरूआत करती हैं। यानी पो फटने से पहले ही कुछ विशेष आहार लेती हैँ, जो दिन भर ऊर्जा बनाए रखता है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अलग अलग पकवान बनाए जाते हैं। इसमें कहीं फैनी चलती है तो कुछ जगह, कतलमा बनता है। कई क्षेत्रों में चूरमा का प्रचलन है। इसके अलावा दूध - रबड़ी जैसे खाद्यान भी शामिल किए जाते हैं।
करवा कथा का विशेष महत्व
इस दिन महिलाएं व्रत रख कर दोपहरबादमाता पार्वती और भगवान शिव का पूजन कर कथा सुनती हैं। करवा व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इसमें महिलाएं एकत्रित होकर समूह में कथा वाचन करती हैं। इसके बाद रात को चांद निकलने का इंतजार शुरू होता है। चांद निकलने के बाद महिलाएं छलनी से चंद्रमा और फिर अपने पति के दर्शन कर व्रत खोलती हैं। पति के हाथों से ही जल ग्रहण करने की भी प्रथा है।
पहली बार व्रत है तो रखें यह ध्यान
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं उनको खास ध्यान रखना होता है। विशेषकर इस बार एक भ्रम चल रहा है कि पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत शुरू नहीं कर सकती। पंडित देवीदयाल शास्त्री के अनुसार यह धारणा बिलकुल गलत है। जो भी महिलाएं व्रत करना चाहती हैं, वे व्रत रख सकती हैं। यदि शास्त्रसमवत बात की जाए तो इस साल व्रत का उद्यापन नहीं होगा।
------------------------
कहां कब होगा चंद्रोद्य
इस बार चंद्रोद्य को लेकर स्थिति बिलकुल साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है, ऐेसे में चांद दिखने में दिक्कत हो सकती है। इसके बावजूद उत्तर भातर की बात करें तो
दिल्ली में रात 08:17 बजे चांद के दीदार होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में चंद्रोद्य का समय 08:10 बजे रहेगा। गुरुग्राम में 08:18 बजे चांद दिखेगा। ग्रेटर नोएडा में 08:16, जयपुर में 08:28, लखनऊ में 08:06, कानपुर में 08:10, आगरा में 08:18, लुधियाना में 08:16, बजे चांद निकलेगा। मेरठ में 08:14, अमृतसर में 08:18 बजे चांद दिखेगा। जोधपुर में 08:41 बजे चांद निकलने का समय है।
देश के अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रात 07:47 बजे चांद दिख जाएगा। जबकि पटना में चांद निकलने का समय 07:52 बजे है। झारखंड की राजधानी रांची में 07:58 बजे, चांद दिखेगा। वहीं अहमदाबार में चांद निकलने का समय 08:52 बजे रहेगा। जबकि मुंबई में रात 09:00 चांद दिखेगा। गुजरात के सूरत में 08:55, पुणे में 08:58,, इंदौर में 08:39, भोपाल में 08:31 बजे चांद दिखेगा। बेंगलुरु में चांद दिखने का समय 08:55 बजे रहेगा।
जबकि चेन्नई में 08:44 बजे चांद के दर्शन होंगे।