हिसार और कुरुक्षेत्र में बनेगें दो नए बाईपास, DPR तैयार-जल्द शरू होगा निर्माण कार्य
HISAR BAYPASS : इससे शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक सुगम बनेगा। इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है।
HARYANA NEW BAYPASS: हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त की अब्दी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के दो जिलों में नए बायपास बनने वाले है। हिसार और धर्मनगरी कुरक्षेत्र में नए बायपास की DPR तैयार हो चुकी है। जल्द ही इनपर निर्माण कार्य शरू होने वाला है। बता दे की हिसार बाईपास को एनएच-52 के हिसार-राजगढ़ रोड से हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड से जोड़ने की योजना है। वहीँ कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास पर भी जल्द काम शरू होगा।
हिसार बाईपास परियोजना
हिसार के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। हिसार बाईपास को नेशनल हाईवे-52 (एनएच-52) के हिसार-राजगढ़ रोड से हिसार-दिल्ली रोड और हिसार-कैथल रोड से जोड़ा जाएगा।
कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास परियोजना
अधिक जानकरी के लिए बता दे की धर्म नगरी में यह बाईपास लगभग 27.9 से 28 किलोमीटर लंबा होने वाला है। यह ज्योतिसर के पास इंदबारी से शुरू होकर कुरुक्षेत्र के दक्षिणी हिस्से से गुजरते हुए मथाना (एसएच-6) तक जाएगा। यह एसएच-6, एमडीआर-119, किरमच रोड, अमीन रोड और नेशनल हाईवे-44 (एनएच-44) जैसे प्रमुख मार्गों को जोड़ेगा।
बता दे की इसके तैयार होने के बाद इससे पीपली और कुरुक्षेत्र में लगने वाले जाम से स्थाई राहत मिलेगी तथा दिल्ली, यमुनानगर, हरिद्वार, पंजाब और कैथल की तरफ जाने वाला यातायात आसान होगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।