{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा से दिल्ली-यूपी तक सफर होगा सुपरफास्ट, 1123 करोड़ से बनेंगे 11 नए फ्लाईओवर और अंडरपास

खास परियोजना तैयार की है। इसके तहत फ्लाइओवर व रोड ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। यह नई व्यवस्था दिल्ली से पलवल-फरीदाबाद होते हुए आगरा तक के सफर को बहुत आसान बना देगी।
 

New Flyover: दिल्ली से आगरा तक जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रूट पर वाहनों के अत्यधिक दबाव को कम किया जा रहा है। इसके तहत सरकार ने 1123.56 करोड़ रुपये की खास परियोजना तैयार की है। इसके तहत फ्लाइओवर व रोड ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। यह नई व्यवस्था दिल्ली से पलवल-फरीदाबाद होते हुए आगरा तक के सफर को बहुत आसान बना देगी।
 

इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की परियोजना को मंजूरी मिल  गई है। इस परियोजना के तहत पलवल जिला में 2 फ्लाईओवर व फरीदाबाद में एक रोड ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। यानी दिल्ली से आगरा के बीच इस रोड पर बनने वाले तीन आरओबी, चार फ्लाईओवर और चार व्हीकल अंडरपास

सफर को बेहद सुविधाजनक बना देंगे।

यदि वाहनों के दबाव की बात की जाए तो दिल्ली- आगरा हाईवे बहुत ही व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस रूट पर प्रतिदिन 68 हजार पैसेंजर कार यूनिट जितने वाहन गुजरते हैं। चूंकि आगरा बड़ा पर्यटन केंद्र है, ऐसे में यहां पर्यटक वाहनों की संख्या भी काफी रहती है। इसके अलावा इसमें औद्योगिक वाहनों के साथ दैनिक यात्री व मालवाहक ट्रक भी आते हैं। ऐसे में यहां पर अंडरपास, फ्लाईओवर व रोड ओवर ब्रिज बनने से वाहनों को सुगम रास्ता मिल सकेगा।
 

जाम से मिलेगी राहत, कम होगा वाहनों का दबाव

इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली से आगरा और मथुरा तक के वाहनों को बेहतर रास्ता मिल जाएगा। चूंकि आगरा के साथ-साथ मथुरा में भी बड़े स्तर पर धार्मिक पर्यटक जाते हैं। ऐसे में वाहनों को पलवल व फरीदाबाद जिलों में हाईवे के जाम से राहत मिलेगी। लंबे चलने वाले वाहनों को सीधे निकाल दिया जाएगा।

 


हरियाणा के शहरों को भी राहत

इतना ही नहीं इस रूट पर मथुरा व आगरा जाने वालों के साथ-साथ यह फ्लाइओवर व अंडरपास हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल के लोगों को भी राहत देंगे। क्योंकि पलवल जिला में ही 2 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इससे पलवल के स्थानीय वाहनों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। क्योंकि पलवल व फरीदाबाद से प्रतिदिन हजारों लोग काम के लिए भी दिल्ली जाते हैं।