{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हिसार में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, सिंचाई विभाग यहां बनाएगा 3 पुल

 

आने वाले दिनों में हिसार शहर की परिवहन व्यवस्था और अधिक बेहतर होने जा रही है। क्योंकि सिंचाई विभाग ने देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ 3 नए पुल बनाने का फैसला लिया है। इससे हिसार किे साउथ बाईपास से आने वाले वाहनों को बेहतर और सुगम रास्ता मिलेगा।

इसको लेकर सरकार ने सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार का यह फैसला हिसार शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। बेहतर और सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने की दिशा में इसको महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह है परियोजना

इस परियोजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग 3 पुल बनाएगा। यह पुल सातरोड़ कलां साउथ बाईपास से लाडवा-सातरोड खुर्द तक के लिंक रोड पर देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ 3 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया हो चुकी है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस परियोजना पर 2 करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपये खर्च होंगे। 

यहां बनेंगे पुल
इस परियोजना के तहत ए-ड्रेन के आरडी नंबर 1950 पर पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा सातरोड -मिरका ड्रेन पर आरडी 29800 व देवा डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ पुराने सिवानी फीडर के आरडी 4250 पर पुल बनाने की योजना है। 

इन क्षेत्रों को होगा लाभ
दरअसल यह तीनों ही पुल हिसार शहर के साथ-साथ आसपास के लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेंगे। इसके तहत परियोजना पूरी होने पर सातरोड कलां, लाडवा, सातरोड खुर्द के साथ-साथ इससे सटे शहरी क्षेत्र के लोगों को सीधा रास्ता मिल जाएगा।