{"vars":{"id": "141324:5161"}}

25 करोड़ के प्रोजेक्ट से चमकेगा हरियाणा का यह शहर, दिन की तरह रात को भी होगी सफाई 

Haryana news : मुख्य सड़कों और बाजारों में रात को भी सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने निजी एजेंसी को 5 साल के लिए ठेका देने का प्रस्ताव तैयार किया है। 
 

Haryana news : आजकल सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर से काम कर रही हैं। हरियाणा के कई शहरों में दिन के साथ रात को भी सफाई करवाई जा रही है।

विशेषकर बाजारों में यह सुविधा है। क्योंकि बाजारों में दिन के समय काफी भीड़ जाती है और इससे रात के समय सफाई नहीं हो सकती। ऐसे में एनसीआर के एक महत्वपूर्ण शहर में रात को सफाई की तैयारी की जा रही है।

यह व्यवस्था सोनीपत जिला के महत्वपूर्ण शहर गोहाना में शुरू होने जा रही है।  यहां सफाई के लिए नगर परिषद ने डे-नाइट स्वीपिंग की योजना बनाई है।

इस प्रस्ताव के तहत मुख्य सड़कों और बाजारों में रात को भी सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने निजी एजेंसी को 5 साल के लिए ठेका देने का प्रस्ताव तैयार किया है। 

गोहाना शहर की बात की जाए तो यहां पर 192 किलोमीटर लंबी गलियां और सड़कें हैं। इनकी सफाई का जिम्मा नगर परिषद के 92 सफाई कर्मियों के सिर है।

इसके कारण एक साथ पूरे शहर में सफाई नहीं हो पाती। क्योंकि क्षेत्र और जनसंख्या के हिसाब  से गोहाना में 200 से अधिक कर्मियों की जरूरत है। वहीं आधे कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।

 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव


हालांकि पहले भी इस प्रकार की सुविधा रही है, लेकिन पहले यह टेंडर एजेंसी को 1 साल के लिए दिया जाता था।

अब यह ठेका 5 साल के लिए देने की योजना पर विचार हो रहा है। इस पर करी 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


इससे शहर में नियमित और अबाध सफाई होती रहेगी


इसको लेकर गोहाना नगरपरिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी का कहना है कि इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके लिए पूरी प्रक्रिया करने के बाद प्रस्ताव तैयार हुआ है। अब एजेंसी को टेंडर देने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति के बाद टेंडर कर दिया जाएगा।