23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रैन, हरियाणा समेत कई राज्यों को त्योहारी सीजन का तोहफा
indian railways special train : : उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे बिहार के लोगों को अब छठ पर्व पर घर जाना आसान होगा।
क्योंकि भारतीय रेलवे द्वारा चंडीगढ़ से बिहार के बरौनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन का संचालन 23 अक्टूबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक ट्रेन चलाई जाएगी।
गौरतलब है कि देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्र के बाद अब दिवाली की धूम देखी जा रही है।
वहीं इसके बाद पूर्वांचल के प्रसिद्ध त्योहार छठ पर्व की शुरूआत हो रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा बिहार मूल के ऐसे लोगों को खास सौगात दी है, जो उत्तर भारत में रहते हैं। वे अब आसानी से छठ पर्व पर अपनों के बीच जा सकेंगे।
खास कर फिलहाल पंजाब व हरियाणा में बिहार से काफी संख्या में लेबर आई है। धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच रहा है।
ऐसे में यह लोग त्योहार पर अपने घर लौटेंगे। इसके लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक होने वाली है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
बिहार के बनौनी जंक्शन के लिए चलने वाली यह 04518 व 04517 ट्रेन चंडीगढ़ से हर सप्ताह चलेगी।
इसको चंडीगढ़ से 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलाया जाएगा। ऐसे में जो लोग लंबे समय से अपने घर जाने के लिए सीट के लिए प्रयास कर रहे थे, उनको आसानी होगी।