{"vars":{"id": "141324:5161"}}

जींद-हिसार समेत 7 शहरों की बदलेगी तस्वीर; दीवाली से पहले हरियाणा में ₹399 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

13 कार्यों को 399.85 करोड़ रुपये में करवाने की मंजूरी दी। पहले इन कार्यों पर 419.34 करोड़ रुपये खर्च होने की योजना थी। ऐसे में सरकार ने 19.49 करोड़ रुपये की बचत की है।
 

Haryana News : दीवाली से पहले हरियाणा के 7 शहरों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । हरियाणा सीएम ने 399 करोड़ रूपए के नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है । जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में नया शैक्षणिक भवन बनाया जाएगा। इस पर 54.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समितियों की बैठक में स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के 399 . 85 करोड़ रुपये 13 कार्य करवाने को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के 13 कार्यों को 399.85 करोड़ रुपये में करवाने की मंजूरी दी। पहले इन कार्यों पर 419.34 करोड़ रुपये खर्च होने की योजना थी। ऐसे में सरकार ने 19.49 करोड़ रुपये की बचत की है। इस राशि से सीवर लाइनों का रखरखाव किया जाएगा। साथ ही पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा नए जल एवं मल शोधन संयंत्रों यानी एसटीपी का निर्माण भी होगा। 
 

जलघरों मेें रहे पानी की उपलब्धता


जलघरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जलघरों के टैंकों को पक्का किया जाएगा। हालांकि अभी तक भी यह तल पक्के होते हैं। अब इनको पक्का करने के लिए प्रबलित सीमेंट कंक्रीट का प्रयोग किा जाएगा। इससे टैंकों से पानी का रिसाव नहीं हो सकेगा।

इन शहरों में होंगे कार्य

दरअसल सरकार द्वारा बनाई जा रही योजना के तहत कई शहरों में पेयजल व सीवर के कार्य होने हैं। इसमें रोहतक में सीवर लाइन की व्यवस्था सुधारी जाएगी। यहां पर गांधी नगर से मुख्य झज्जर रोड तक खराब सीवर लाइन का सुधार किया जाना है। इस पर 15.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 17.25 करोड़ रुपये से अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे।

इसके साथ ही रोहतक के सिंहपुरा में 16 करोड़ और सुखपुरा चौक पर 15 करोड़ रुपये से सीवर ठीक करने की योजना है। वहीं अंबाला जिला के शहजादपुर में सीवर लाइन के साथ तीन एमएलडी क्षमता का एसटीपी लगाया जाएगा। इस पर 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा यमुनानगर के जगाधरी में सीवर व्यवस्था सुधारने पर 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

हिसार जिला में हिसार में 10 एमएलडी क्षमता का एसटीपी और पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। इस पर 33.95 करोड़ रुपये खर्च होंग। वहीं गुरुग्राम जिला के चंदू बुढेड़ा के जलघर में 100 एमएलडी पानी साफ करने के लिए ऑटोमेटिक स्टेशन लगाया जाना है। साथ ही साफ पानी के भंडारण के लिए भी व्यवस्था होगी। इस परियोजना पर 49.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पंचकूला में बनेगा जनस्वास्थ्य विभाग का नया भवन

इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग का नया भवन भी पंचकूला में बनाने की योजना है। यह भवन पंचकूला में बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 58.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पंचकूला में लोकायुक्त भवन का निर्माण 18.40 करोड़ रुपये से किया जाएगा। बैठक में अंबाला में 22.80 करोड़ रुपये से बनने वाले टीबी अस्पताल को मंजूरी दी गई। 

इन योजनाओं को भी मंजूरी

इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय हुआ कि मीरपुर विवि में 14.50 करोड़ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल बनेगा। इसमें 224 बिस्तरों की सुविधा होगी। चरखी दादरी के पिचोपा में 11.60 करोड़ से कृत्रिम दौड़ वाला स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा सोहना के औद्योगिक क्षेत्र में 51 करोड़ से सभागार, दुकानें, 50 कमरों का होटल और पार्किंग बनाने को मंजूरी दी गई।