NCR में फैलेगा नमो रेल कॉरिडोर का जाल, इन शहरों तक होगा जुड़ाव
दिल्ली एनसीआर में बेहतर यातायात सुविधाओं के लिए सरकार ने खास योजना तैयार की है। क्योंकि एनसीआर के कई क्षेत्रों से लोग प्रतिदिन काम धंधों के लिए दिल्ली या इसके उपनगरों तक पहुंचते हैं। ऐसे में यह नमो रेल कॉरिडोर इन लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाएगी। साथ ही लोगों का समय भी बचेगा।
इस परियोजना को फलीभूत करने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी एनसीआरटीसी में दो नए प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल दिल्ली से पानीपत के रास्ते करनाल तक और दिल्ली से गुरुग्राम के रास्ते बहरोड़ तक के लिए कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अब एनसीआरटीसी गाजियाबाद-जेवर के साथ-साथ नोएडा से फरीदाबाद के रास्ते गुरुग्राम तक नए कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार करने में जुटा है।
एनसीआरटीसी का कहाना है कि इसके गठन के बाद 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर ने 4.5 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस पर प्रतिदिन यात्रियों की बात की जाए तो यह 1 लाख से अधिक है।
2023 में मिली थी पहले कॉरिडोर की सुविधा
गौरतलब है कि देश के पहले नमो रेल कॉरिडोर तीन साल पहले यानी 20 अक्टूबर 2023 को शुरू किया गया था। साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुरू हुए इस कॉरिडोर का शुभारंभ प्रधान नरेंद्र मोदी ने किया था।
वहीं 22 फरवरी को 2026 को पीएम मोदी द्वारा 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर को देश को समर्पित किया गया।
एनसीआर में भीषण जाम से मिलेगी राहत
गौरतलब है कि एनसीआर में यातायात जाम बड़ी समस्या है। ऐसे में यह बनए बनने वाले कॉरिडोर इससे राहत दिलवाएंगे।
क्योंकि नमो रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक सफर देती है, ऐसे में सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी। विशेषकर पीक समय में वाहनों की संख्या में कमी आएगी।