4 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथ धरा गया बिजली निगम का JE, जानिए पूरा मामला
Haryana ACB Action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की रिश्वतखोरी के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है ।
हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरोपी जेई पर कृषि भूमि पर लगे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले किसान से 4 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया और रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।
यह कार्रवाई उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के जुंडला स्थित कार्यालय में की गई। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी हरिपुरा, सेक्टर-19, कैथल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता किसान की कृषि भूमि पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किसान ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जुंडला कार्यालय में एसडीई ऑपरेशन के पास लिखित आवेदन दिया था।Haryana ACB Action
आरोप है कि कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर हरदीप सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी करवाने के बदले किसान से 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर किसान ने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कर दी।
ACB ने ऐसे किया ट्रैप
अधिक जानकारी के लिए बता दे की किसान की शिकायत मिलने के बाद एसीबी यूनिट करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद जुंडला स्थित बिजली निगम कार्यालय में ट्रैप लगाया।
इस दौरान शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर हरदीप सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी की टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।Haryana ACB Action