हरियाणा के गुरुग्राम की बदलेगी तस्वीर, नगर निगम ने धरातल पर उतारा ये प्लान
Haryana News : एनसीआर के महत्वपूर्ण शहर गुरुग्राम में अब आने वाले दिनों में धुल से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत तय किया गया है कि शहर के सभी 22 रेड जोन यानी अधिक धूल वाले क्षेत्रों में विशेष स्वीपिंग मशीन सफाई में तैनात होंगी।
दरअसल गुरुग्राम में सड़कों पर उड़ रही धूल को लेकर वायु गुणवत्ता आयोग भी काफी सख्त है। वहीं शहरी कई सड़कें बदहाल सफाई व्यवस्था में हैं। इससे यहां पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके कारण अब निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए खास तैयारियां की हैं।
इसके लिए निगम ने तय किया है कि सभी चिन्हित क्षेत्रों में 22 रोड स्वीपिंग मशीन काम पर लगाई जाएंगी। यह विशेष अभियान 22 नवंबर तक चलाया जाएगा। इससे शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए निगम ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इसको लेकर निगमायुक्त डॉ. पंकज द्वारा तैयारियों के लिए आदेश दिए जा चुके हैं।
इसके तहत निगमायुक्त ने आदेश दिए हैं कि मशीन ठीक करवा कर सफाई के लिए सड़कों पर उतारी जाएं। इतना ही नहीं शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं का भी प्रबंधन होगा। इन पशुओं को पड़ने के साथ-साथ डा. पंकज ने गुरुग्राम में चल रही पशु डेयरियों के लिए भी योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि खुले में कचरा फेंकने और कचरा जलाने वालों पर सख्ती हो।
शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि यह सभी अभियान सड़कों पर उतरें और इसका परिणाम लोगों को दिखे। साथ ही आदेश दिए कि पशुओं को पकड़ने से लेकर सफाई जैसे कार्यों के लिए अधिकारी समयसीमा तय करें।