हरियाणा में विधायकों से 2 साल का हिसाब लेंगे मुख्यमंत्री, 25 को होगी विधायक दल की बैठ
Haryana news : हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार को बने हुए 2 साल का समय हो चुका है। ऐसे में पार्टी के सभी विधायकों को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष अपना 2 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 नवंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सरकार की घोषणाओं के जमीन पर उतरने का हिसाब-किताब लिया जाएगा। यह बैठक 25 नवंबर को चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस बैठक में समीक्षा की जाएगी कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का क्रियान्वयन कैसा है। इसकी रिपोर्ट जिला के साथ विधानसभावार भी ली जाएगी।
इस बैठक में सभी मंत्रियों के साथ भाजपा के विधायक मौजूद रहेंगे। साथ ही बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के पूरा होने में हो रही देरी पर अधिकारियों को भी जवाब देना होगा।
सभी विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा
इस बैठक में सिर्फ भाजपा के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों की नहीं, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के विकास की समीक्षा होगी। इन सभी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा जो भी घोषणाएं की गई हैं, उनकी स्थिति, बजट और खर्च की गई राशि के बारे में जानकारी ली जाएगी।