{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Tinder पर फ़ैल रहा है लूटपाट का कारोबार, फरीदाबाद में हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

आरोपी महिलाओं का दूसरा तरीका लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देना था। वे ऐसे लोगों को निशाना बनाती थीं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी दिखाई देती थी। 
 

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की फरीदाबाद जिले में पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट और अवैध वसूली करने वाली बड़ी गैंग का पर्दाफाश हुआ है । पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।  

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाओं का दूसरा तरीका लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देना था। वे ऐसे लोगों को निशाना बनाती थीं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी दिखाई देती थी। 

ऐसे बनाती थी शिकार 

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों महिलाएं टिंडर ऐप के माध्यम से लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजती थीं। संपर्क बढ़ने के बाद उन्हें मिलने के बहाने होटल में बुलाया जाता था। वहां मुलाकात के दौरान पीड़ितों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ लूटपाट की जाती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाती थीं।


शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी महिलाओं पैसे वाले लोगों को निशाना बनाती थी। वे पहले टिंडर के जरिए लोगों से दोस्ती करती थीं और फिर मिलने के बहाने होटल में बुलाकर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाती थीं। इसके बाद उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाती थीं।

पीड़ितों को थाने में दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने या कानूनी कार्रवाई में फंसाने का डर दिखाया जाता था। इसके बाद शिकायत से बचने के नाम पर उनसे पैसों की मांग कर अवैध वसूली की कोशिश की जाती थी।