भिवानी डिपो का बढ़ेगा, बेड़ा शामिल होंगी 40 बसें
हरियाणा रोडवेज के भिवानी डिपो में जल्द ही बसों का बेड़ा बढ़ने वाला है। अगले 2 महीने में डिपो में 40 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इससे क्षेत्र में जहां लोक रूट्स पर बसों की कमी दूर होगी, वहीं लंबे रूट पर भी भिवानी डिपो की सेवाएं बेहतर होंगी।
फिलहाल भिवानी डिपो के बेड़े में 127 बसें हैं। यदि उप डिपो लोहारू की बात करें तो यहां 45 और तोशाम उपकेंद्र में 46 बसें अपनी सेवा दे रही हैं। हालांकि यह पूरी संख्या 218 हो जाती है, लेकिन क्षेत्र की आबादी और भिवानी की लोकेशन के हिसाब से बसों की संख्या कम पड़ जाती है। वहीं व्यवस्थाओं की बात करें तो भिवानी डिपो में 40 से अधिक बसें टायरों की कमी से जूझ रही हैं।
इससे जिलाों सार्वजनिक परहवन सेवा प्रभावित हो रही है। इसका सबसे बुरा असर लोकल रूटों पर पड़ रहा है। इसके अलावा लंबे रूटों पर भी रोडवेज अपनी क्षमता के अनुसार बस नहीं चल पा रहा है। अब यह व्यवस्था सुधरने वाली है।
लोकल रूटों पर बिगड़ रही व्यवस्था
रोडवेज डिपो में बसों की कमी होने के कारण लोकल रूटों पर व्यवस्था बिगड़ रही है। अकेले भिवानी बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की सेवा लेते हैं। ऐसे में जिला के अंदर के रूटों पर ही यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहुत ही कम है।
कई महत्वपूर्ण रूटों पर चलती हैं बस
भिवानी की बात की जाए तो यह हरियाणा के बीचोंबीच निकलने वाले दिल्ली-सिरसा रूट का महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे में यहां से दूर-दूर तक बस चलती है। सामान्य रूटों की बात की जाए तो भिवानी से दिल्ली, हिसा, सिरसा व जींद जैसे रूटों पर बस जाती हैं। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनु, देहरादून जैसे प्रमुख रूट हैं।
वहीं नई मिलने वाली 40 बस भिवानी डिपो के लिए नई संजीवनी साबित होंगी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक कुंडू के अनुसार डिपो के लिए 40 नई बसें मंजूर हुई है। यह बस जल्द ही डिपो को को मिल जाएंगी। इसके बाद लंबे रूटों के साथ-साथ कई लोकल रूटों पर भी परिवहन विभाग की सेवा बेहतर होगी।