{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में नई रेल लाइन का सर्वे पूरा, 3 स्टेशन की निशानदेही, बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

 

Haryana new rail corridor : हरियाणा में नई रेल लाइन परियोजना के तहत बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत भारतीय रेलवे द्वारा भिवानी जिले के लोहारू से गुरुग्राम के बीच नया रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने लोकेश सर्वे के कार्य को पूरा करते हुए काम आगे बढ़ाया है।

दरअसल इस परियोजना से दक्षिण हरियाणा में रेल नेटवर्क को काफी मजबूती मिलेगी। फर्रुखनगर-लोहारू रेल कॉरिडोर के निर्माण में अब बड़ी प्रगति सामने आई है। इसके तहत जो कार्य चरखी दादरी जिले होना है, उसके लिए दूसरे चरण का फाइनल लोकेशन सर्वे अब पूरा हो चुका है।

इसके तहत रेलवे टीमों ने चरखीदादरी के निहालगढ़, बेरला, कान्हड़ा जैसे गांवों में निशानदेही जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया की है। क्योंकि चरखीदादरी के तीन गांवों निमली, तिवाला और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। सर्वे पूरा होने के बाद अब रेलवे इसकी डीपीआर तैयार करेगा। इसमें इस परियोजना पर आने वाले खर्च का आंकलन होगा। 


इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर का हिस्सा
दरअसल यह रेल परियोजना दक्षिण हरियाणा में इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के तहत बन रही है। इसका निर्माण गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर-दादरी-लोहारू में किया जाना है। दक्षिण हरियाणा में यह रेल लाइन महत्वपूर्ण कॉरिडोर स्थापित कर रही है। इससे यह क्षेत्र देश के रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ जाएगा, जिससे यहां कृषि और औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी।

विकास को मिलेगी नई गति
रेलवे का यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को तेज करेगा। क्योंकि इस क्षेत्र के कृषि उत्पाद व उद्योगों का जुड़ाव पूरे देश से हो जाएगा। साथ ही यह क्षेत्र राजस्थान के साथ लगता है। ऐसे में यहां पर्यटन के लिहाज से भी विकास होगा।