{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Success Story HCS : प्रिंटिंग प्रेस वाले की बेटी बनी SDM, ChatGPT से सीखकर बनी टॉपर 

Success Story HCS : छवी ने 675 में से 385.80 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बिना स्व-अध्ययन के आधार पर यह सफलता हासिल की।
 

SUCCESS STORY HCS : हिसार के 23 वर्षीय छवी सरदाना ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS RESULT) परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है।

 

डोगरा मोहल्ला निवासी छवी ने 675 में से 385.80 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बिना स्व-अध्ययन के आधार पर यह सफलता हासिल की।

 

वह अपने परिवार में पहली सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

सेल्फ स्टडी का मार्ग चुना

मिली जानकरी के मुताबिक छवि सरदाना ने एचसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी का मार्ग चुना। उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय के बेहतर प्रबंधन को अपनी तैयारी का आधार बनाया।



प्रतिदिन लगभग आठ घंटे अध्ययन करके उन्होंने अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

HCS की टॉप लिस्ट में सुमार

छवि ने पटियाला से बीए-एलएलबी पूरा किया है। शुरू में, वह एक वकील बनना चाहते थे, लेकिन सिविल सेवा में शामिल होने का सपना देखते थे। इस उद्देश्य के साथ, उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।


उन्होंने अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के बीच संतुलन बनाए रखा। धीरे-धीरे सिविल सेवा में प्रवेश पाने का उनका लक्ष्य मजबूत होता गया और उन्होंने अंततः एचसीएस परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया।