Haryana ACB Action :आधी रात को हरियाणा मैं ACB का तगड़ा एक्शन, 20 हजार रिश्वत लेते ASI को किया रंगें हाथ गिरफ्तार
Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एक दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB )की टीम में शनिवार की रात प्रदेश के फरीदाबाद जिले के थाने में एएसआई को 20000 रुपए की रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोच लिया।
बता दें कि राजस्थान की एक युवती जो एक युवक के साथ हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले में तिगांव एरिया में लिव-इन में रह रही थी।
राजस्थान की महिला की शिकायत
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान की महिला ने आरोप लगाया कि ASI ने जबरन पकड़ कर मुझे मेरे परिवार को सौंप दिया और मेरे साथी को जबरदस्ती रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी एएसआई ( Haryana police ASI )ने महिला के साथी को रेप केस से निकालने के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की और अंत में एक लाख रुपए में सौदा करने की बात फाइनल हुई।
शनिवार रात को बड़ी कार्रवाई
एंटी करप्शन ब्यूरो ( haryana ACB ) की टीम को शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन में आई और सत्यापन के बाद शनिवार रात करीब 11 ASI को एडवांस के 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी हिदायत खान को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई है।