Sirsa Accident : सिरसा के नाथूसरी चौपटा इलाके में दर्दनाक हादसा! तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Haryana Sirsa Accident : हरियाणा के सिरसा जिले में देर रात एक दर्नाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई । बता दे की मामला हरियाणा के सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र का है । जहाँ ट्रेक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत से 3 लोगों की जान चली गई .
देर रात एक बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की घटना देर रात तक़रीबन एक बजे घटित हुई । यह हादसा नाथूसरी चौपटा के क्षेत्र में नहराना गाँव के पास हुआ । मिली जानकारी के अनुसार बता दे की जब भटू से चौपटा की ओर आ रही एक टिआगो कार गांव नहराना के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राली तुड़ी से भरी हुई थी। वहीँ दो युवकों की इस हादसे में मोके पर मौत हो गई .
मरने वाले युवक
इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। कार सवार संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पिली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान जिला हिसार का रहने वाला था जो गंभीर रूप से घायल हो गया था .जिसे नागरिक अस्पताल सिरसा से अग्रोहा रेफर किया गया था, लेकिन बिच रस्ते में उसकी सांसे भी थम गई .
पुलिस जांच में जुटी
वहीँ हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।