{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में धारा 163 लागू! इन जिलों में बिजली का ब्लैकआउट 

हरियाणा पावर एम्प्लॉईज यूनियन की ओर से 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है. जिसके चलते अब सरकार के साथ आमजन को भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है
 

HARYANA NEWS : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बिजली कर्मचारी हड़ताल के मात्र कुछ समय बाद ही सरकार और जनता के पसीने छूटने लगे है ।हरियाणा में बीती रात से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गहए हैं. जिसके बाद किआ जिलों में बिजली लाइन में हुए फाल्ट के ठीक न होने से बति गुल हो गई है । 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा पावर एम्प्लॉईज यूनियन की ओर से 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है. जिसके चलते अब सरकार के साथ आमजन को भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है । वहीँ बिजली कर्मचरियों को किसान यूनियन के साथ अन्य विभागों का साथ मिल रहा है । हिसार में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रबंध किए हैं.

हिसार में धारा 163 लागू


अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार जिला प्रशासन की ओर से सब-स्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और थर्मल पावर स्टेशन की विशेष निगरानी की जाएगी. इसके लिए उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं कंट्रोल रूम में वरिष्ठ लेवल के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे. क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और बिजली प्रतिष्ठानों की निगरानी की व्यवस्था की जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी बिजली संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है.  अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बिजली विभाग की आड़ में कोई उपद्रव न हो पाए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.


बिजली मंत्री ने क्या कहा 

बिजली मंत्री अनिल विज ने यूनियन के साथ चंडीगढ़ में वार्ता की है और कहा कि सरकार ने भी नूंह और गुरुग्राम में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई देने का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि नियामक आयोग के फैसले के खिलाफ अपील करेगी.

हरियाणा के कई जिले प्रभावित 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हड़ताल के बाद प्रदेश के कई जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है । बता दे की इनमे  गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, जींद, टोहाना, सिरसा और नारनौल सहित कई अन्य इलाकों में आंशिक या पूर्ण ब्लैकआउट देखा गया है।