{"vars":{"id": "141324:5161"}}

महिलाओं के लिए आज से तीन योजनाओं की शुरुआत, कविता जैन करेंगी लॉन्च

 
वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) हरियाणा में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ सोमवार को तीन योजनाओं की शुरुआत होने जा रही है..महिला और बाल विकास मंत्री कविता जैन सोनीपत में सखी मंच, पोषण माह अभियान और महिला ई-हाट योजनाएं लॉन्च करेंगी.. सखी मंच पर महिलाओं की हर तरह की समस्या पर चर्चा कर उसका हल पेश किया जाएगा.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ मार्च को राजस्थान से शुरू किए गए पोषण अभियान के तहत सितंबर में पोषण माह की शुरुआत होगी..इस अभियान के तहत नवजात की प्रथम एक हजार दिन तक देखभाल होगी। TEAM VOICE OF PANIPAT