सोनीपत निवासी सतीश सैनी बने एचपीएससी के नए चेयरमैन, पुराने सीएम से भी है ख़ास नाता
HPSC Chairman : मूल रूप से सोनीपत निवासी सतीश सैनी को हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी सतीश कुमार सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
फिलहाल सतीश कुमार सैनी हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग में डिप्टी सक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। पहले से ही यह तय माना जा रहा था कि सतीश सैनी को एचपीएससी का चेयरमैन बनाया जाएगा। अब उनके नाम की औपचारिक घोषणा भी हो गई है।
सतीश कुमार सेनी मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं। इससे पहले वे मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते उनके के ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
इसके अलावा सतीश कुमार सैनी प्रदेश के प्रशासनिक सिस्टम में बतौर एचसीएस अधिकारी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
अपने एचसीएस सेवा काल में करनाल में रोडवेज के महाप्रबंधक, करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर जैसे पदों को संभाल चुके हैं।
सरकार की ओर से उनको चेयरमैन बनाने की घोषणा कर दी गई है और अब वीरवार यानी 29 अक्टूबर को वे चेयरमैन पद की शपथ लेंगे।
पूर्व चेयरमैन का कार्यकाल पूरा
गौरतलब है कि पछले सप्ताह ही पूर्व चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल पिछले सप्ताह वीरवार को ही पूरा हो गया था।
इसके बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि नियुक्ति में सतीश कुमार सैनी की दावेदारी सबसे प्रबल है। उनकी नियुक्ति में बस एक औपचारिकता बची थी, अब वह भी पूरी हो गई है। क्योंकि सरकार ने उनकी वीआरएस को भी मंजूरी दे दी थी।