हरियाणा के चौधरीवास में 50 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार; ACB ने जाल बिछाकर घर से उठाया
ACB के अनुसार, सरपंच ने दाल मिल संचालक से बैंक में लोन लिमिट बढ़वाने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
Haryana news : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में ACB का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है । रिश्वतखोरी के चलते अब रडार पर केवल कर्मचारी नहीं अन्य कार्रवाई भी की जा रही है । ताजा मामला हिसार जिले के चौधरीवास गांव का जहां सपंच को रिश्वत लेते रंगें हाथों दबोचा गया है .
सरपंच ने ली 50 हजार रुपये की रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चौधरीवास गांव के सरपंच अशोक कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
ACB के अनुसार, सरपंच ने दाल मिल संचालक से बैंक में लोन लिमिट बढ़वाने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
टीम ने जाल बिछाकर दबोचा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की NOC में सरपंच को प्रमाणित करना था कि दाल मिल गांव की आबादी से बाहर है और ग्रामीणों को इसके संचालन पर कोई आपत्ति नहीं है।
आरोप है कि सरपंच अशोक कुमार ने NOC पर हस्ताक्षर करने के बदले शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की मांग की।
जिसके बाद शिकायतकर्ता ने शनिवार को ACB कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दी। मामले का पूर्ण रूप से सत्यापन होते ही ACB की टीम तुरंत एक्शन में आती है और आगे की रणनीति बनाकर शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी जेब से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की।
ACB अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता नवीन गर्ग निवासी बड़वा, की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है .