{"vars":{"id": "141324:5161"}}

जींद के गांव से सीधी चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा, सुबह 5:45 पर चलेगी, देखें रूट व टाइमटेबल 

 

Haryana roadways bus timetable : हरियाणा के जींद जिले के गांव से भी चंडीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध है। सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलने वाली इस बस का रूट क्या रहेगा और किराया कितना होगा, इसकी पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं। 

सफीदों सब डिपो से यह रोडवेज बस सुबह 5:30 बजे रवाना होती है और सुबह 5:45 बजे मुआना पहुंचती है। इसके बाद शिलाखेड़ी, सिंघाना, रोध, असंध और जलमाना होते हुए करनाल पहुंचती है। असंध से बस का निर्धारित समय सुबह 6 बजे और करनाल से सुबह 7:15 बजे है।

यहां से बस पिपली और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। यात्रियों को यह बस सुबह करीब 10 बजे तक चंडीगढ़ सेक्टर-17 पहुंचा देती है।

चंडीगढ़ से सफीदों मुआना बस टाइमटेबल
वापसी में चंडीगढ़ सेक्टर-17 से बस सुबह 10:30 बजे सफीदों के लिए रवाना होती है। वापसी के दौरान बस सुबह 11:40 बजे अंबाला कैंट, दोपहर 1:20 बजे करनाल और दोपहर 2:20 बजे पानीपत पहुंचती है। इसके बाद बस सफीदों के लिए रवाना होती है और दोपहर करीब 3:30 बजे तक सफीदों पहुंच जाती है।

इस बस सेवा से मुआना, सफीदों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलती है। खासकर सरकारी कामकाज, नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस काफी उपयोगी है। हरियाणा राज्य परिवहन जींद डिपो के सफीदों उपकेंद्र की यह बस चालक अनिल कलसन के नेतृत्व में संचालित हो रही है।

सफीदों ➡ करनाल ➡ चण्डीगढ़17
वाया शिलाखेड़ी, सिंघाना, मुआना, रोध, असन्ध, जलमाना, करनाल, पिपली, अम्बाला, 
सफीदों से सुबह 5:30 बजे 
मुआना से सुबह 5:45
असंध से सुबह 6:00 बजे 
करनाल से सुबह 7:15 
चण्डीगढ़17 पहुँच जाएगी 10 बजे तक 

वापसी मार्ग (चण्डीगढ़17-पानीपत-सफीदों)
चण्डीगढ़17 से सुबह 10:30 बजे 
अम्बाला कैन्ट से सुबह 11:40 
करनाल से दोपहर 1:20
पानीपत से दोपहर 2:20
सफीदों पहुंच जाएगी 3:30 बजे तक