{"vars":{"id": "141324:5161"}}

राशन कार्ड में छंटनी, हरियाणा में 58,123 राशन कार्ड कम हुए

 

Ration Card update : हरियाणा में राशन कार्डों में छंटनी लगातार जारी है। इस माह प्रदेश भर में 58 हजार 123 राशन कार्ड कम हुए हैं, जिनमें जींद जिले से 2821 राशन कार्ड भी कटे हैं। 
बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून में जिले में कुल 2,25,447 राशन कार्ड थे, जबकि अक्टूबर में इनकी संख्या घटकर 2,22,626 रह गई। जून से अक्टूबर के बीच राशन कार्डों की संख्या में करीब 1.25 प्रतिशत की कमी आई है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जून में जिले में कुल 40,01,315 राशन कार्डों में से अक्टूबर में घटकर 39,43,192 रह गए। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 50,818 राशन कार्ड शामिल हैं। प्रदेश में भी इस दौरान 58,123 राशन कार्ड कम हुए हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हर माह राशन कार्डों की जांच और पात्रता के आधार पर उनकी संख्या में कमी की जा रही है। इस आधार पर अपात्र परिवारों को सरकारी राशन का लाभ नहीं दिया जाता है।

जून में जिले में 2,25,447 राशन कार्ड थे, जबकि अक्टूबर में घटकर 2,22,626 रह गए। वहीं, अक्टूबर में जिले में 7,305 राशन कार्ड कम हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लोग अब स्वयं भी अपने राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं।

इसके पीछे अधिक आय, बिजली बिल तथा अन्य पात्रता संबंधी कारण सामने आए हैं। अक्टूबर में आयोजित ग्राम सभाओं की बैठकों में भी लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं।

राशन कार्ड पहचान पत्र अथॉरिटी के राज्य कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि विभिन्न कारणों से परिवार की आय 1.80 लाख रुपये से अधिक होने पर वह बीपीएल राशन कार्ड की श्रेणी से बाहर हो जाता है।